Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यह उपचुनाव 2027 की सरकार बनाने की बुनियाद: सांसद धर्मेन्द्र यादव

SV News

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा ने झोंकी ताकत

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद धर्मेन्द्र यादव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने की जनसभाएँ

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर उप चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दो जनसभाएँ करके प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी को जिताने की अपील की। बजहां एवं झूंसी के यादव चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि यह उपचुनाव 2027की सरकार बनाने की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि फूलपुर कि धरती प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू, समाजवाद के प्रणेता डॉ लोहिया, स्व जनेश्वर मिश्र की कर्म भूमि रही है। यहाँ हमेशा कांग्रेस अथवा समाजवादियों को सम्मान मिलता रहा है। आज दलों के गठबंधन से संयुक्त प्रत्याशी हाजी मुजतबा सिद्दीकी उम्मीदवार है।
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए आंदोलन के नायक के रूप में पहचान बन चुके हैंतथा विपक्ष के मजबूत चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। आज देश का संविधान, लोकतंत्र एवं आम आदमी के सम्मान को बचाने की लड़ाई इण्डिया गठबंधन के नेतृत्व में पूरे देश में लड़ी जा रही है। गत दिनों इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों के चल रहे आंदोलन पर कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार, किसानों को खाद, महिलाओं को सम्मान, सबको शिक्षा, स्वास्थ्य मुहैया न कराकर सिर्फ अंग्रेजों की तरह काटने बाँटने का नारा देकर सामाजिक सौहार्द को बिगड़ना चाहती है।
सपा सांसद ने कहा कि भाजपा शासन में रुपया कमजोर हो रहा है। स्विस बैंक से धन लाने वाले, अपना वादा भूलकर भ्रष्टाचार में खुद लिप्त हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा चुनाव टालकर अपनी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। अयोध्या के लोंगो ने झांसा देने वालों को हरा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का दिमागी संतुलन बिगाड़ दिया है।आये दिन हताशा भरे बयान दे रहे हैं। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि यह चुनाव संविधान और वोट के अधिकार, आरक्षण एवं बाबा साहब के दिए अधिकार को बचाने का चुनाव है।
 प्रत्याशी हाजी मुजतबा सिद्दीकी ने समर्थन की अपील किया।
 जनसभाओं में प्रमुख रूप से अन्य वक्ताओं में सर्वजिलाध्यक्ष अनिल यादव,श्रीविधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव डॉ मानसिंह यादव,विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द,आर के वर्मा,अखिलेश यादव,राम बृक्ष यादव, धर्म राज पटेल, पंधारी यादव, अमर नाथ सिंह मौर्य, डॉ राजेश, बासुदेव यादव, कमल सिंह यादव, राम सुमेर पाल,अभिषेक यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन,पप्पू लाल निषाद,सत्य वीर मुन्ना, रविन्द्र यादव, मंसूर आलम,कृष्ण मूर्ति यादव,दान बहादुर मधुर,अचल यादव, आदिल हमजा,रिपु सूदन यादव, डॉ आकाश यादव,राम प्रताप, रजनीश पासी, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, संजीव यादव, महेन्द्र निषाद,सुरेश नेता, रविंद्र यादव, राजू पासी, रामजीयावान बल्लू, मंजू यादव, इन्दु यादव, शकील अहमद, अमर बहादुर पाल, राकेश पाल,मुलायम यादव, आसुतोष तिवारी, नवीन यादव,शिव ओम पटेल,आदि ने भी सम्बोधित किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad