Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अज्ञात कारणों से लगी आग, दो भैंस व एक गाय झुलसी

SV News

सैदाबाद, प्रयागराज (कार्तिकेय यादव)। क्षेत्र के गंगापुर गांव में शुक्रवार सुबह तड़के भोर में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। तब तक दो भैंस, एक गाय व पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत गंगापुर गांव में अवधेश यादव पुत्र हीरालाल यादव के घर में शुक्रवार सुबह भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर गृहस्थी का सामान अपने आगोश में ले लिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने फायरबिग्रेड हंडिया को सूचना दी गई। लेकिन अत्यधिक कोहरा होने की वजह से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी देरी हो गई। तब तक दो भैंस, एक गाय व पशुओं के लिए रखा चारा जल गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad