Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

टोल प्लाजा पर लखनऊ एसटीएफ का छापा, 120 करोड़ गबन के आरोप में तीन हिरासत में

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। धोखाधड़ी और गबन के मामले में लखनऊ की एसटीएफ टीम ने बुधवार की रात नेशनल हाईवे के अतरैला टोल प्लाजा पर छापा मारा। टोल वसूली की जिम्मेदारी वेलटेक कंपनी के पास है। टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। लगभग 120 करोड़ से अधिक के गबन की शिकायत मिलने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
आरोपितों के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित साफ्टवेयर के माध्यम से वास्तविक संग्रह छिपाकर धोखाधड़ी कर रहे थे। आरोपित जौनपुर, प्रयागराज, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। शिकायत के आधार पर एसटीएफ निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम ने देर रात अतरैला टोल प्लाजा पर छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि टोल प्लाजा पर साफ्टवेयर के जरिये टोल कलेक्शन की वास्तविक राशि छिपाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में जौनपुर निवासी आलोक कुमार सिंह, प्रयागराज के मेजा रानीपुर निवासी राजू मिश्र और मध्यप्रदेश के सीधी मझौली कचवर निवासी मनीष मिश्र हैं।
आलोक कुमार सिंह वर्तमान में वाराणसी के हरहुआ में रह रहा था। पता एसटीएफ को टोल प्लाजा पर गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिल रही थी। टीम ने जांच के बाद छापेमारी की। जांच में यह भी पता चला कि इस गड़बड़ी का दायरा केवल अतरैला टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है।
प्रदेश के 42 अन्य टोल प्लाजा में भी अनियमितताओं की आशंका है। इस बड़े घोटाले में टोल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
अभियुक्त आलोक सिंह ने एनएचएआइ सर्वर के अतिरिक्त देश और प्रदेश के भर टोल प्लाजा पर अलग से साफ्टवेयर इंस्टाल किया गया है, एसटीएफ ने इसकी सूची जारी की है।1- हर्रो टोल प्लाज प्रयागराज 2- मुंगारी टोल प्लाजा प्रयागजराज 3- उमापुर टोल प्लाजा प्रयागजराज 4- अन्दी टोल प्लाजा लोहरा, आजमगढ़ (एके सीसी कंपनी) 5- बागपत टोल प्लाजा बागपत, उप्र (एके सीसी कंपनी) 6- फरीदपुर टोल प्लाजा बरेली, उप्र 7- पत्नी प्रतापपुर टोल प्लाजा शामली, उप्र 8- अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा मीरजापुर, उप्र 9- नैनसार टोल प्लाजा गोरखपुर, उप्र 10- चिकली टोल प्लाजा।
मध्य प्रदेश 11- जंगाबानी टोल प्लाजा, मध्य प्रदेश 12- मोहतारा टोल प्लाजा, मध्य प्रदेश (एके सीसी कंपनी) 13- शालीबाड़ा टोल प्लाजा, मध्य प्रदेश। 14- शहडोल टोल प्लाजा, मध्य प्रदेश 15- गहरा टोल प्लाजा, मध्य प्रदेश 16- फुलैरा टोल प्लाजा जयपुर, राजस्थान 17- कादीशहना टोल प्लाजा, राजस्थान (एके सीसी कंपनी) 18- शाहपुर टोल प्लाजा, राजस्थान 19- शाउली टोल प्लाजा, राजस्थान, कंपनी एनुवेजन 20- मदनपुर टोल प्लाजा, आसाम, कंपनी आरके जैन 21- बालाचेरा टोल प्लाजा, आसाम 22- भोजपुरी टोल प्लाजा।
छत्तीसगढ़, कंपनी एकेसीसी 23- महराजपुर टोल प्लाजा, छत्तीसगढ़। 24- मुदियापारा टोला प्लाजा, छत्तीसगढ़। 25- कुम्हारी टोल प्लाजा दुर्ग, छग। 26- वन टोल प्लाजा, जम्मू 27- दशरखेड़ टोल प्लाजा, महराष्ट्र 28- खानी बडे टोल प्लाजा बेलबाड़ी, महराष्ट्र 29- मोखा टोल प्लाजा, गुजरात, कंपनी एकेसीसी 30- रोहिसा टोल प्लाजा, गुजरात, कंपनी एकेसीसी 31- ओखा मंडी टोल प्लाजा, गुजरात 32- कुचाडी टोल प्लाजा, गुजरात 33- नवासारी टोल प्लाजा, झारखंड 34- तुरूप टोल प्लाजा, झारखण्ड, कंपनी एकेसीसी 35- तंड बलीधा टोल प्लाजा।
झारखंड 36- धुलाल टोल प्लाजा, पंजाब 37- जिघा टोल प्लाजा, पंजाब, कंपनी एकेसीसी 38- गोबारी टोल प्लाजा, बंगाल 39- पश्चिम मदाती टोल प्लाजा, बंगाल 40- कदली गढ़ टोल प्लाजा, उड़ीसा 41-सनवारा टोल प्लाजा, हिमाचल प्रदेश और 42- जनगांव टोल प्लाजा, तेलंगाना।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad