Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभ के लिए टैक्स मुक्त हुआ अंधियारी टोल प्लाजा, बिना रोकटोक गुजर रहीं गाड़ियां

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं बड़ी राहत दी है। प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा को तीर्थ यात्रियों के लिए 28 फरवरी तक टोल टैक्स मुक्त कर दिया है। शुक्रवार आधी रात से अंधियारी टोल बूथ से गाड़ियां बिना रोकटोक फर्राटा भर रही हैं। टोल प्लाजा के अफसरों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से कर वसूली बंद की गई है। इधर, सूत्रों का कहना है कि शासन ने महाकुंभ के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगोपालगंज के आगे अंधियारी टोल प्लाजा है। इस मार्ग से हजारों वाहन प्रयागराज व वाराणसी की ओर आते-जाते हैं। महाकुंभ के लिए जिले की सीमा से सटे सात टोल प्लाजा को करमुक्त करने की प्रक्रिया चल रही थी।
बृहस्पतिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर कर वसूली बंद कर दी गई। शुक्रवार को अंधियारी बूथ पर वसूली करने वाले व अन्य कर्मचारी हटा लिए गए। आसपास के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात से ही अंधियारी टोल प्लाजा को सभी गाड़ियों के लिए टोल टैक्स मुक्त कर दिया गया है। चर्चा थी कि टोल प्लाजा पर सामान लदे भारी वाहनों और कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूले जाएंगे, लेकिन अंधियारी बूथ पर एसी गाड़ियों को भी छूट दी गई है।
अंधियारी टोल प्लाजा के प्रबंधक पवन मिश्र ने बताया कि हाईवे का निर्माण अधूरा होने की वजह से टोल पर कर वसूली 28 फरवरी तक बंद कर दी गई है। इधर, सूत्रों का कहना कि शासन ने महाकुंभ के लिए जिले के सभी टोल प्लाजा कर 13 जनवरी से करमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 12 जनवरी की रात से यह आदेश लागू होगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad