मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा क्षेत्र के सिरसा बाजार से बनारस के लिए आज यानी शनिवार से रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिससे यात्रा करने वाले लोगों मे खुशी का माहौल है। विगत कई वर्षों से यात्रियों की असुविधा के लिए बार बार निगम की बसों की मांग वाराणसी से मेजा तहसील के लिए मांगी गई। जिसे उत्तर प्रदेश निगम प्रबंधक द्वारा मेजा के सिरसा बाजार से बनारस तक रोडवेज बस की सुविधा मुहैया करा दी गई। उक्त रोडवेज बस सिरसा बाजार से अपने निर्धारित समय सात बजे चलेगी जो, मांडारोड होते हुए बनारस जाएगी। सिरसा से बनारस तक जाने वाली रोडवेज बस के परिचालक अमित कुमार पाण्डेय ने यात्रियों को अवगत कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से यह सेवा शुरू हो जाएगी। सात बजे सिरसा से चलकर रोडवेज बस करीब 11 बजे बनारस पंहूचेगी। वहीं वापसी शाम तीन बजे बनारस से चलकर रोडवेज बस शाम सात बजे तक सिरसा बाजार पंहूचेगी। परिचालक अमित कुमार पाण्डेय ने एआरएम चंदौली उमाशंकर त्रिपाठी का धन्यवाद किया है। उन्हीं के प्रयास से बस सेवा शुरू की गई है। सुविधा शुरू होने से क्षेत्रीय यात्रियों मे खुशी का माहौल है।