Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुंद्रा के पास एक ट्रक और बस की टक्कर; सात लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

sv news

अहमदाबाद। हादसा केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। सातों लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को 40 लोगों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सातों लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसा केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक भुज कच्छ (पश्चिमी) ने बताया कि हादसे में 30 से अधिक घायल भी हुए हैं। 

इससे पहले 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात ट्रक से टकरा गई थी। हादसा गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर हुआ था। हादसे में वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे। 

पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

उन्होंने बताया था कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे। अधिकारी ने बताया था, श्तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad