Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

त्रिवेणी में स्नान अलौकिक क्षण: ज्योतिरादित्य

 

sv news

कुम्भ नगर (राजेश शुक्ला)‌। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा की। मंत्री के प्रयागराज पहुंचने पर सनातन परंपरा की दिव्य अभिव्यक्ति एवं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में सम्मिलित होने एवं पावन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तीर्थराज प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुंभ कलश भेंट कर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री नंदी ने कहा कि महाकुंभ एकात्मकता एवं समरसता का जीवंत महोत्सव है। आस्था की ऊंचाई, अध्यात्म की गहराई, संस्कृति की पहचान और संस्कारों की जीवंतता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युग-युग युगांतर से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है। विश्व में यह अनोखा समय है जहां विश्व के लोग स्वतः आकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके सभी 50 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में सम्मिलित होना और संगम दर्शन करना महत्वपूर्ण ही नहीं, अलौकिक क्षण है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad