Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपाइयों ने श्रद्धालुओं को कराया नाश्ता

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ प्रयागराज में जाम में फंसे होने के कारण भूखे प्यासे श्रद्धालुओं को घर लौटते समय चाय नाश्ता कराने के लिए भाजपाइयों ने महाकुंभ श्रद्धालु सेवा कैंप लगाया है।

बुधवार की सुबह भाजपाई श्रद्धालुओं को रोक-रोकर चाय नाश्ता कराते दिखे। भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भाव से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

मेजा के टिकुरी समहन गांव के समीप प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार श्रद्धालु सेवा कैंप लगाया जा रहा। बुधवार को एक बार फिर निवर्तमान विधायक नीलम उदयभान करवरिया, भाजपा के मेजा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल मिश्रा के संयोजन में लगातार श्रद्धालु सेवा कैंप लगाया जा रहा। कैंप में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक-रोकर उन्हें चाय पिलाने के साथ-साथ नाश्ता भी करा रहे थे। हाईवे पर अचानक से गाड़ी रोक कर भाजपाइयों द्वारा मिल रहे सम्मान और जलपान से यात्री भाव विभोर नजर आए। कैंप में मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडे युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल मिश्रा ने सभी यात्रियों को सम्मान पूर्वक बैठाकर उन्हें चाय नाश्ता कराया। इसके बाद शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदा किया। इस दौरान सेवा कैंप में तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad