Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

निजी बस और रोडवेज बस में टक्कर, 20 यात्री घायल

sv news

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास खड़ी एक निजी बस में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। एक को रेफर किया गया। सभी प्रयागराज स्नान कर आ रहे थे।

महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे यात्रियों की बस खड़ी बस में टकरा गई। इस दुर्घटना में बीस यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल इलाकाई पुलिस और आसपास के लोगों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad