Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अज्ञात कारणों से दलित बस्ती में लगी आग, तीन घर स्वाहा

sv news


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर दलित बस्ती में अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई घर आग की चपेट में आ गए। जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। चीख पुकार सुन गांव के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन आग की लपट इतनी भयानक रही कि लोगों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक देखते ही देखते आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना में गांव के बिहारी लाल, बिटोला देवी, अशोक कुमार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इससे भुक्तभोगी परिजन सदमे में पड़ गए है।सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में हल्का लेखपाल व एसडीएम से वार्ता हेतु प्रयास किया गया।लेकिन दोनो अधिकारियों का नंबर नहीं लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad