Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आपकी यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती... भारत में बिताए लम्हों को मैक्रों ने किया साझा तो पीएम मोदी ने यूं जताई खुशी

sv news

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मैक्रों के हालिया भारत दौरे की झांकियां दिखाई गई हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए मैक्रों ने कहा कि फ्रांस भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहता है।

भारत लोकतांत्रिक आर्थिक और तकनीकी शक्ति है: फ्रांस

भारत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में भारत अग्रिम पंक्ति में रहने वाला है। राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, भारत लोकतांत्रिक, जनसांख्यिकी, आर्थिक और तकनीकी शक्ति है। भारत दुनिया के परिवर्तन में अग्रणी पंक्ति में रहने वाला है।

भारत-फ्रांस की दोस्ती को बढ़ावा मिलेगारू पीएम मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने मैक्रों के पोस्ट की रि-पोस्ट करते हुए कहा, ष्आपकी यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी से निश्चित रूप से भारत-फ्रांस की दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर क्या बोले मैक्रों

मैक्रों के द्वारा साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ष्भारत की असाधारण यात्रा पर एक नजर। मैक्रों ने कहा, हम इस तरह के महत्वपूर्ण दिन (नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह) का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे थे। यह हमेशा हमारी यादों में रहेगा।ष्

इमैनुएल मैक्रों ने कहा- भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहता है फ्रांस

 इमैनुएल मैक्रों ने दोनों देशों के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, ष्बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा,ष्हम निश्चित रूप से भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहते हैं। भले ही हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। अब तक सब कुछ अच्छा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि 2030 तक फ्रांस में तीस हजार छात्र भारत से आएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad