गुवाहाटी। ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध होने के आरोप पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को 2026 का विधानसभा चुनाव हारने का डर सता रहा है। इसीलिए वह ताजा घटनाक्रम की आड़ ले रहे हैं।
गौरव गोगोई ने कही ये बात
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में कहा कि असम में भाजपा सरकार इस बात की जांच करा सकती है। असम के हरेक व्यक्ति को हाल के घटनाक्रम की असली वजह पता है। हिमंत बिस्व सरमा को अगला चुनाव हारने का डर है। वह जानते हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें असम की जनता का सामना करना पड़ेगा।
गोगोई पर सरमा और भाजपा लगातार हमलावर
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई पर सरमा और भाजपा पिछले दिनों इस बात को लेकर लगातार प्रहार कर रहे हैं कि उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से पुराना रिश्ता है।
पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ एसआइटी का गठन
असम की पुलिस ने विगत सोमवार को पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है। वहीं असम की कैबिनेट ने रविवार को सांसद व उनकी ब्रिटिश पत्नी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करने का फैसला लिया, लेकिन डीजीपी को पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। असम कैबिनेट ने रविवार को सांसद या उनके ब्रिटिश पति या पत्नी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया, लेकिन डीजीपी को पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने दो बार दर्ज की जीत
राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह ब्रिटिश नागरिक होने के बावजूद तत्कालीन कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव अभियानों में कोलबर्न की भागीदारी की जांच के लिए केंद्र को लिखेगी। कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दो बार जीते।