Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पत्रकार के बेटे ने जेईई मेंस परीक्षा में प्राप्त किया 99.745 परसेंटाइल अंक

 

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)।  नैनी के जेल रोड निवासी और नई दिल्ली स्थित जनसत्ता ऑनलाइन (इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप) में कार्यरत संजय दुबे के पुत्र स्पर्श दुबे ने जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में 99.745 परसेंटाइल हासिल कर परिवार, क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है।  

संजय दुबे ने बताया कि स्पर्श की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और सेमस्टार ग्लोबल स्कूल, नैनी में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली के एक्सलेंस कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है और पिछले चार वर्षों से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से उसे स्कॉलरशिप भी मिली है, जिससे उसकी शिक्षा को और अधिक संबल मिला।  

स्पर्श की इस उपलब्धि से उनके परिवार, नैनी और गांव में हर्ष का माहौल है। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad