Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा और अमित शाह, देखें कौन जीता और किसकी हुई हार

 

sv news

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट पर जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर सबसे तेज पल-पल का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मोदी की गारंटी है, दिल्ली को खुशहाल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि दिल्ली की जनता का यह सोचा समझा निर्णय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले 10 सालों में दो सरकारों को देखा है। साथ ही कहा कि केजरीवाल ने दिल्लीवालों को केंद्र से मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलने दिए थे। भाजपा मुख्यालय में लड्डुओं के साथ पूड़ी-सब्जी भी बनाई जा रही है। वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक भी मुख्यालय में जुटने लगे हैं। भाजपा मुख्यालय के बाहर रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगह-जगह कट आउट लग गए हैं। भाजपा मुख्यालय नरेंद्र मोदी के जयकारों से गूंज रहा है। वीवीपैट से मिलान करने के बाद त्रिलोकपुरी में रविकांत उज्जैनवाल विजयी घोषित। आप के प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किया था।

त्रिलोकपुरी सीट

राउंड-12 फाइनल

अंजना पारचा (आप)  -57825

रवि कांत उज्जैनवाल (भाजपा) -58217

अमरदीप (कांग्रेस) -6147

जीत : 392 वोट से रविकांत

 दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी इस दी बॉस के पोस्टर लेकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को बॉस बताया है। दिल्ली के नतीजे आने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है... हमें इन पर गर्व है। मनोज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को धन्यवाद दिया है। अब अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में नहीं आ सकते हैं। दिल्ली चुनाव में बीजेपी अभी 70 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 17 सीटें आई हैं। हालांकि, अभी बाकी सीटों पर गिनती जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने यमुनापार में अपना परचम लहराया है। कुल 16 सीटों में से 10 सीट पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार चार सीट ज्यादा जीती है। सीलमपुर से आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने यमुनापार में सबसे अधिक 42,477 वोट से जीत दर्ज की है। मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद में भी इस बार कमल खिला है। यहां भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है।

sv news

 ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम छोटी लड़ाइयां हारते हैं, लेकिन बड़ी जंग जीतते हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा यह हतोत्साहित होने की बात नहीं है। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हम लोग दोबारा आगे आएंगे। एक विधायक के तौर पर हम अपनी जनता के लिए जो कर सकते थे हमने किया है। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वे अपना दिल छोटा न करें।

 बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा कि यह पीएम मोदी की जीत है। उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती। मुझे यकीन था कि इस बार दिल्ली से आप का सफाया होने वाला है।ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान 23268 वोट से जीते हैं। आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने भाजपा के मनीष चौधरी को हराया है।

रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 37816 वोटों से जीते हैं। नरेला से भी भाजपा के राजकरण खत्री 8596 वोट से जीत गए हैं, उन्हें  87215  मत मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के शरद कुमार को 78619 वोट मिले हैं। बदरपुर से आम आदमी पार्टी के रामसिंह नेताजी 25888 वोटों से जीते हैं। यहां से बीजेपी के नारायण दत्त शर्मा हार गए हैं।  बाबरपुर से आप के प्रत्याशी गोपाल राय ने जीत दर्ज की है। गोपाल राय मतगणना केंद्र से गाड़ी में बैठकर निकल गए हैं। सीएम आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। हम जनता की आवाज को उठाते रहेंगे।

दिल्ली की बादली सीट पर बीजेपी के दीपक चौधरी करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के अजेश यादव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र यादव तीसरे नंबर पर हैं।  मतगणना स्थल के बाहर जाते समय बीजेपी समर्थकों ने आतिशी के सामने हूटिंग की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी- मोदी के नारे लगाए। जवाब में आतिशी ने भी कार से निकल कर नारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। किराड़ी से आप के अनिल झा 21871 वोट से जीत गए हैं। उन्हें 105780 वोट मिले, जबकि बीजेपी के बजरंग शुक्ला को 83909 मत मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश रहे और उन्हें 6864 वोट ही मिले।सीलमपुर से आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद 42477 वोटों से जीते। यहां से बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा हार गए हैं। मॉडल टाउन से 13,000 से अधिक वोट से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अशोक गोयल ने कहा कि टूटी सड़कें, गंदा पानी और सीवर की समस्या को दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाली है। पीएम मोदी ने लिखआ कि जनशक्ति सर्वोपरि। पीएम मोदी ने लिखा कि विकास जीता, सुशासन जीता।

पीएम मोदी ने दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।  

पीएम मोदी ने कहा मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। नजफगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान ने जीत दर्ज की है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हार गई है। अपनी जीत पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद।देवली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान 36650 वोटों से जीते हैं। वहीं, करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा जीते। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा हमने 10 साल में बहुत काम किया है। केजरीवाल ने बीजेपी को जीत के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि हम आगे भी लोगों के सुख-दुख में काम आएंगे।

जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को हराने वाले भाजपा प्रत्यासी तरविंदर सिंह मारवाह मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा- जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को। आप ने मेरे ऊपर कई आरोप लगाए, पर जनता ने उन्हें जवाब दिया है। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि 150 साल पुरानी पार्टी है। बार-बार समझौता करेगीं तो कहीं नहीं आ पाएगी, इसलिए उन्होंने गठबंधन से निकलकर अकेले चुनाव लड़ा।

दिल्ली चुनाव के नतीजों में बीजेपी को मिलती बढ़त के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है। यह आशंका थी कि आप नेता कुछ अहम फाइलें और दस्तावेज न गायब कर दें। अब सचिवालय में न कोई प्रवेश कर सकेगा। न ही दस्तावेज इधर-उधर हो पाएंगे।

सीलमपुर से आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद जीते। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा करीब 7000 से अधिक मतों से जीत गए। राजौरी गार्डन सीट से भाजपा प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपनी जीत के बाद कहा, ...27 सालों का बहुत बड़ा वनवास काटकर भाजपा दिल्ली में आई है... सब पार्टी तय करती है। पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देती है वह निभाता है। मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय जीते। उन्होंने आप के सोमनाथ भारती को 2166 वोटों से हराया। घोंडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर जीत गए। 

तिमारपुर विधानसभा सीट से 1657 वोट से भाजपा के उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री आगे। पहले 18 राउंड तक पीछे थे।अंबेडकर नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के डॉ. अजय दत्त ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 7129 वोटों से जीत हासिल की है।दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली के बीजेपी कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी। दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4099 मतों से हराया है। आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3129 वोटों से हरा दिया है। वहीं, शाहदरा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल पांच हजारर वोटों से जीत गए हैं। भाजपा के जिला मुख्यालय अटल कमल पर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad