Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किन्नर अखाड़े ने बनाए पांच महामंडलेश्वर, पांच श्रीमहंत...सनातन धर्म को मजबूत करने का प्रयास

 

sv news

कुंभनगर (राजेश सिंह)। किन्नर अखाड़ा में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी है। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और मजबूती को सोमवार को पांच महामंडलेश्वर और पांच श्रीमहंत का पट्टाभिषेक कराया।

इसमें दिल्ली की पूनमनंद गिरि, आशानंद गिरि और श्रीजीनंद गिरि, सीतापुर की काजलनंद गिरि और वृंदावन की मनुनंद गिरि को महामंडलेश्वर बनाया गया। इनके अलावा इंदौर की अंबिकानंद गिरि, प्रयागराज की संध्यानंद गिरि और संजनानंद गिरि, मुंबई की नवनीतनंद गिरि, महाराष्ट्र पालघर की अंवितानंद गिरि और भाविकानंद गिरि श्रीमहंत बनी हैं। मंत्रोच्चार के बीच सबको शॉल ओढ़ाकर टीका लगाकर उपाधि प्रदान की गई। डॉ. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए देश और विदेश के लोगों को जोड़ा जा रहा है। देश में कई स्थानों से धर्म परिवर्तन हो रहा है, उसे रोकने के लिए सनातन धर्म का विस्तार किया जा रहा है।

इस दौरान महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर मनिकंडन, महामंडलेश्वर कनकेश्वरीनंद गिरि, महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि, महामंडलेश्वर सतीशनंद गिरि आदि मौजूद रहे। बता दें कि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन उन्हें तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। सोमवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जब से ममता को महामंडलेश्वर बनाया गया, तब से नया विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अब उन्होंने इस्तीफे का एलान कर दिया।

इस्तीफा देते हुए कही ये बात

ममता कुलकर्णी ने आज एक वीडियो जारी कर इस्तीफा देते हुए कहा, मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी। ममता कुलकर्णी बोलीं- विवाद खत्म करना चाहती हूं ममता ने आगे कहा कि महामंडलेश्वर का पद मुझे केवल सम्मान के रूप में दिया गया था। मैं इस्तीफा इसलिए दे रही हूं ताकि इसको लेकर विवाद खत्म हो। उन्होंने आगे कहा कि मैं शुरू से साधवी रही हूं और आगे भी रहूंगी और अखाड़ों को गलत बोलना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने ये देखा कि मेरे महामंडलेश्वर बनने से कई लोगों को दुख था और वो एक दूसरे से झगड़ रहे हैं, यही कारण है कि मैं इस्तीफा दे रही हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad