Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान, 62 लाख ने डुबकी लगाई

sv news

कुम्भनगरी (राजेश शुक्ल)। वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान जारी है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों पर काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं। सबसे पहले पंचायती निरंजनी अखाड़े के संत संगम पहुंचे। फिर सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने अमृत स्नान किया। एक-एक करके 13 अखाड़े स्नान करेंगे। साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पर हैं। नागा साधुओं की चरण रज माथे पर लगा रहे हैं। 20 से ज्यादा देशों के लोग भी अमृत स्नान देखने के लिए संगम पहुंचे हैं। हेलिकॉप्टर से संगम पर पुष्प वर्षा की।
sv news
संगम जाने वाले सभी रास्तों पर 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। प्रयागराज जंक्शन से 8 से 10 किमी पैदल चलकर लोग संगम पहुंच रहे हैं। भीड़ देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर को बंद कर दिया। मेला क्षेत्र के सभी रास्ते वन-वे हैं। छोटा नागा संन्यासी भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंधे पर बैठाकर संन्यासी उसे संगम ले गए। रास्ते भर वह डमरू बजाता और महादेव के जयकारे लगाता गया।
sv news

छोटा नागा संन्यासी भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंधे पर बैठाकर संन्यासी उसे संगम ले गए। रास्ते भर वह डमरू बजाता और महादेव के जयकारे लगाता गया। नागा संन्यासी घोड़े पर सवार होकर अमृत स्नान के लिए निकले। एक संन्यासी ने अपनी चोटी खोलकर दिखाई। नागा संन्यासी जिस रास्ते से गुजरे, उनकी चरण रज लेने के लिए भक्तों में होड़ दिखी। कोई पॉलीथिन तो कोई कागज में रज लेते दिखा। लखनऊ में सीएम आवास पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीएम योगी यहां से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

sv news

कंट्रोल रूम बनाया से सीएम योगी महाकुंभ की कर रहे मॉनिटरिंग

महाकुंभ मेले में 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। भीड़ संभालने के लिए 100 से ज्यादा नए प्च्ै को भी उतारा गया है। हेलिकॉप्टर से भीड़ की मॉनिटरिंग की जा रही है। 2750 ब्ब्ज्ट भी लगाए गए हैं। लखनऊ में सीएम आवास पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और सीनियर अफसरों के साथ योगी तड़के 3 बजे से खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वसंत पंचमी पर सुबह 8 बजे तक 52.25 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुंभ का आज 22वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.97 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आज 3 से 4 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं। महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा-व्यवस्था बहुत अच्छी है। आज भीड़ नियंत्रण हमारा काफी अच्छा है। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है। तीन अखाड़ों का स्नान अभी तक हो चुका है-महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है। अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad