Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महाकुंभ: महाशिवरात्रि पर अरैल गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब

 

sv news

नैनी, प्रयागराज (केएन शुक्ल 'घंटी')। महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।   महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का आज समापन हो जाएगा।

sv news

आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

sv news

महाकुंभ में आखिरी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर में 25 फरवरी की शाम से वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराए जा रहे हैं, ताकि वहां भीड़ न उमड़े। अरैल गंगा घाट से संगम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बनी हुई है। 

सिरसा गंगा तट पर भी बढ़ी भीड़ 

मेजा तहसील क्षेत्र के सिरसा फेरी घाट पर सुबह पांच बजे से ही स्नानार्थियों की भीड़ लगने लगी थी। सुबह दस बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर श्री श्रीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad