Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभः 21 दिन में 34 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

sv news

कुम्भनगर (राजेश शुक्ल)। महाकुंभ का आज 21वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे। पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी। शनिवार को योगी ने बसंत पंचमी को लेकर समीक्षा बैठक की। कहा- 2 और 3 फरवरी महाकुंभ के लिए चौलेंजिंग है। वहीं, मोक्ष वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। हमारा कहना यह था कि हमारे वैदिक परंपरा में गंगा के किनारे मृत्यु के बारे में मोक्ष की पद्धति की अवधारणा है।

मोक्ष वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, बोले- तोड़ मरोड़कर पेश किया गया

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने मोक्ष वाले बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- इस प्रकार से बयान नहीं था। हमारा कहना यह था कि हमारे वैदिक परंपरा में गंगा के किनारे मृत्यु के बारे में मोक्ष की पद्धति की अवधारणा है। मौत के बाद हम सनातनी कहां जाते हैं? गंगा के किनारे ही तो जाते हैं। जो घटना हुई निश्चित रूप से निंदनीय हुई। हमारे मन में बहुत पीड़ा है। रोते-बिलखते हिंदू परिवारों को देखकर हमारा मन बहुत दुखी है। हमारा बयान तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

sv news

राजस्थान की रवीना व्यास बोलीं- यहां महौल अच्छा है

राजस्थान की रवीना व्यास ने कहा- मैं यहां कल ही आ गई थी। आज भी यहीं रुकने का सोच रहे हैं, क्योंकि यहां का माहौल बहुत अच्छा है। जैसा पहले भीड़ दिखाई जा रही थी, उसे देखकर पहले हम लोग डर गए थे। सभी लोगों को आना चाहिए।

बसंत पंचमी पर स्नान और दान के लिए मुहूर्त

प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया- हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी की शुरुआत आज 2 फरवरी को सुबह 11.54 बजे होगी। बसंत पंचमी तिथि का समापन कल 3 फरवरी को सुबह 9.35 बजे होगा। उदया तिथि के मुताबिक, बसंत पंचमी का स्नान 3 फरवरी को होगा। स्नान और दान के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.09 बजे से अगले दिन मध्य रात 12.52 बजे तक रहेगा। वहीं, रवि योग 3 फरवरी रात 12.52 बजे से सुबह 7.08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.24 बजे से 6.16 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात 8.24 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।

sv news

आज से 4 दिन स्टेशनों पर वन-वे रहेगा

बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज से 5 फरवरी तक यात्रियों को वन-वे प्रवेश ही होगा। प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, रामबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर एक साइड से प्रवेश तो दूसरी साइड से यात्रियों की निकासी होगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad