Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जीवों की रक्षा के लिए साध्वी चलाएंगी विशेष मुहिमः साध्वी रानी लक्ष्मी

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। जगद्गुरु अंतरराष्ट्रीय साध्वी रानी लक्ष्मी मां ने कहा कि जीव हिंसा रोकने के लिए व्यापक स्तर पर शीघ्र अभियान नयी दिल्ली से शुरू होगा जिसकी रूपरेखा प्रयागराज महाकुंभ में तैयार हो गयी है। इसमें देश, विदेश के सभी संत, महात्माओं को शामिल किया जाएगा।

वह महाकुंभ के सेक्टर-24 निषाद राज मार्ग के पास स्थित कलश चौराहा पर लगे रंजीत धर्मार्थ सेवाश्रम शिविर में हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जीवों पर दया करनी चाहिए क्योंकि उनमें भी आत्मा का वास होता है जो दुरूख दर्द को महसूस करते हैं ऐसे में जीवों के संरक्षण पर सभी को जोर देना होगा।

गौ संरक्षण के लिए व्यापक स्तर चलेगी मुहिम

जगद्गुरु अंतरराष्ट्रीय साध्वी रानी लक्ष्मी मां ने बताया कि गौ संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है जिसके संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में शिष्यो ने महाकुंभ में शपथ लिया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संत धर्म गुरु रंजीत महराज ने कहा कि सभी को जीवों पर दया करनी चाहिए, यही सत्य सनातन है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad