Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सादगीः कुम्भ स्नान के बाद ट्रेन का इंतजार करते दिखे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने खुद ही नौ फरवरी को शाम 7.50 बजे अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया है। यह वीडियो इस समय खूब सुर्खियों में है और लोग अर्जुन मुंडा की सादगी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 47 सेकेंड के इस वीडियो के पहले हिस्से में वह अकेले बैठे नजर आते हैं, जबकि थोड़ी देर बाद उनके पास उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी आकर बैठ जाती हैं। पिलर के साथ बनी सीट पर वह बैठे हुए स्टेशन की सुविधाओं को निहारते हैं।

उन्होंने ट्वीट के साथ लिखा-

वह वीडियो के साथ लिखते हैं- महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड के लौटा हूं। महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई। इस आयोजन का संचालन सफ़लतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किया गया है। इस भव्य आयोजन के व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं। सभी का बहुत - बहुत आभार। 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री बनने वाले अर्जुन मुंडा देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने के रूप में जाने जाते हैं। वह लोगों के बीच खूब घुलना मिलना जानते हैं।

sv news

अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने पर सभी को बधाई दी है। आपको बता दें क‍ि 34 द‍िनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर गया है। अभी महाकुंभ का समापन होने में 11 द‍िन शेष है।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा... श्श्भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad