Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल का संगम स्नान

sv news

कुंभनगर (राजेश शुक्ल)। धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और समर्पण के महान समागम महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल आज तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने अपने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है तथा यहां आकर भारतीय संस्कृति की दिव्यता और भव्यता का साक्षात दर्शन हो रहा है।

महाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शक्ति का वैश्विक मंच पर भव्य प्रदर्शन हो रहा है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व बंधुत्व और भारतीयता का अमिट प्रतीक भी है। सनातन संस्कृति के इस महासंगम में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad