Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

त्रिवेणी पुष्प में विद्वत कुंभ कल से

 

sv News

कुंभ नगर (राजेश शुक्ला)। राष्ट्र के नवनिर्माण, धर्म और संस्कृति का रंग चटख करने के लिए महाकुंभ सुनहरा अवसर है। इसका लाभ उठाते हुए परमार्थ निकेतन, अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में तीन दिवसीय ''''विद्वत कुंभ'''' सात, आठ और नौ फरवरी को करेगा। धार्मिक, शिक्षाविद्, कला संस्कृति, लेखन और धरोहर प्रबंधन से संबंधित विशिष्ट लोगों से इस आयोजन में एक ऐसा पथ निकालने की परमार्थ निकेतन कोशिश करेगा, जिस पर चलते हुए भारत विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ाएगा। विद्वत कुंभ का संयोजन मालिनी अवस्थी करेंगी।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि इसमें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का सान्निध्य रहेगा, पद्म विभूषण डा. सोनल मान सिंह, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पद्मश्री डा. विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री शेखर सेन, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री प्रतिभा प्रहलाद, संत मिथिलेश नंदिनी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन, जे. नंदकुमार जैसे विद्वान शामिल होंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad