Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में अर्धनग्न मिला शव

SV News

घटना से मचा हड़कंप, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव के एक खेत में गला रेतकर महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच व शव के शिनाख्त में जुट गई है।
लूरकुटिया गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र शीतला सिंह के खेत स्थित गेंहू की फसल में शुक्रवार को 35 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पलटकर देखा तो गला रेता गया था। बगल में बांस भी पड़ा था।
आशंका है कि किसी वाहन से आए आरोपी शव को सड़क से घसीटते हुए खेत में ले गए। जिससे सड़क पर खून गिरने के निशान हैं। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad