Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

माफिया अतीक अहमद के कार्यालय में लगी आगरूधुआं उठते देख लोगों की जुटी भीड़

sv news


sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद के बंद कार्यालय में आग लग गई। बिल्डिंग से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। चारों तरफ धुंआ फैल गया। धुंआ उठते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस पास के मकान के लोग घर से बाहर निकल आए। फौरन फायर ब्रिग्रेड को सूचना दे दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

हादसे वाली जगह से मिला था कैश और असलहे

स्थानीय लोगों के अनुसार- प्रशासन शहर में माफियाओं के खिलाफ तेजी से अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। अतीक के जिस कार्यालय मेंआज आग लगी है। यहां पर अतीक अहमद का दरबार सजा करता था। चेकिंग के दौरान यहां से लाखों रुपए और असलहे बरामद हुए थे। जिसके बाद पीडीए ने बिल्डिंग के एक हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

कौन था अतीक अहमद

अतीक अहमद प्रयागराज का रहने वाला था। वह गैंगस्टर से सांसद बना था। समाजवादी पार्टी समेत अन्य पार्टी से चुनाव लड़कर जीता था। 15 अप्रैल 2023 को काल्विन हास्पिटल में मेडिकल कराने जाने के दौरान तीन हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। उस पर उमेश पाल की हत्या कराने का आरोप था। प्रयागराज में हमलावरों ने रात में अतीक को गोली मार दी थी। वारदात के बाद हत्यारे मौके से ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad