Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सरकारी हैंडपंप के विवाद में युवक की सिर कूंचकर हत्या, गांव में भारी फोर्स तैनात

SV News

कौशाम्बी (राजेश सिंह)। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव गांव में सरकारी हैंडपंप के विवाद में एक युवक की ईंट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में भारी पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर के साथ ही कौशाम्बी के डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
महगांव निवासी अफरोज जहां पत्नी स्व. मोहम्मद अली उर्फ बन्ने ने बताया कि गांव में सरकारी हैंडपंप पर कब्जे को लेकर गांव के ही अनिल रैदास और शंकर मौर्य के बीच विवाद हुआ था। जिसमें उनके लड़के मोहम्मद शफी उर्फ अरशद ने अनिल का पक्ष लिया था। इससे खुन्नस खाए दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार को लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर से कूंचकर उनके लड़के की हत्या कर दी।
गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर जब मौके पर पहुंची तो आरोपी आरोपी शंकर मौर्य के लड़के प्रदीप और दिलीप मौर्य गांव के कई लोगों के साथ मिलकर उसके सिर को ईंट-पत्थर से कूंच रहे थे। कुछ देर में बेटे की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। कई थानों की पुलिस के साथ एडीजी, डीएम और एसपी भी अधिकारियों के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
मां अफरोज जहां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले प्रदीप कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा और कुलदीप कुशवाहा पुत्रगण शंकर कुशवाहा, राम नरेश मौर्य पुत्र वैद्यनाथ कुशवाहा, राकेश कुशवाहा पुत्र वैद्यनाथ कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा पुत्र राम नरेश कुशवाहा सहित दो तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad