Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा

sv news

सैदाबाद, प्रयागराज (कार्तिकेय यादव)। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद चौकी के दुमदुमा घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। अवरता गांव का रहने वाला 22 वर्षीय राजकुमार भारतीया एक अंतिम संस्कार में शामिल होने दुमदुमा घाट गया था।

अंतिम संस्कार के दौरान राजकुमार गंगा नदी के दूसरे किनारे नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक के शव की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन खोजबीन में लगा हुआ है।

sv news

राजकुमार को अचानक गंगाजी में डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया। राजकुमार की डूबने की जानकारी मिलने पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है तथा उनके माता पिता और पत्नी बेहोश की अवस्था में पड़े हुए हैं। मौके पर प्रयागराज से चलकर एस डी आर एफ़ की टीम शव की खोज में लगी है। एस डी आर एफ़ टीम के साथ हंडिया एस एच ओ ब्रजकिशोर गौतम, एस आइ भूपेंद्र यादव, राकेश गौड़, कांस्टेबल पुष्पेंद्र तेवतिया, प्रमोद मलान, अभिषेक कन्नौजिया उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad