Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा प्रयागराज में घोषित करेगी तीन अध्यक्षों के नाम

SV News

दावेदारों की उल्टी गिनती शुरू

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा को आज नए जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। एमएलसी अनूप गुप्ता जिला पंचायत सभागार पार्टी की बैठक के बाद महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्ष के नाम घोषित करेंगे। गौरतलब है कि इस बार अध्यक्ष पद के सर्वाधिक 96 आवेदन प्रयागराज महानगर से ही गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश को 98 संगठनात्मक जिलों में बांटा हुआ है। प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनने हैं। पार्टी की पहले 60-65 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की योजना थी। अब यह संख्या 80-85 तक पहुंच सकती है।
अनूप गुप्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री होने के साथ ही प्रयागराज के पर्यवेक्षक भी है। इसलिए अध्यक्ष के नाम घोषित करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। दोपहर करीब दो बजे नाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले वह जिला पंचायत सभागार में पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज में पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महानगर, यमुनापार एवं गंगापार में अध्यक्ष के नाम का एलान करेगी। चर्चा इस बात की भी है कि तीनों ही जगह पार्टी नए चेहरे को कमान सौंप सकती है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार दो बजे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad