Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दुबई में फाइनल... भारत में यज्ञ-हवन, टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस ने भोलेनाथ का किया अभिषेक

sv news

 नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच आज यानी 9 मार्च को खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत की जीत के लिए भारतीय फैंस ने भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगाना शुरू कर दिया। जहां फैंस ने भगवान शिव का अभिषेक करके भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने यज्ञ-हवन किया। सभी लोग भारत की जीत के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

भारत की जीत के लिए फैंस कर रहे भगवान से प्रार्थना

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस वाराणसी में भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं और भारत की न्यूजीलैंड पर जीत की कामना कर रहे हैं। साथ ही फैंस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी उम्मीदें भी कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई वीडियो जो कि कानपुर की है, उसमें देखा जा रहा है कि राधा माधव मंदिर में फैंस हवन कर रहे हैं। फैंस राधा माधव मंदिर में इकट्ठा होकर हवन कर रहे हैं। लोगों के हाथों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी के पोस्टर नजर आ रहे हैं, जिससे ये साफ हो रहा है कि फाइनल मैच में लोगों को इन खिलाड़ियों से खास उम्मीदें हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad