Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अज्ञात कारणों से लगी आग, किसान का पुआल जलकर राख

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के गेदुराही गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें देखते ही देखते किसान का पुआल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक किसान का पुआल जलकर राख हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार मेजा के गेदुराही गांव में गुरुवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना रुप धारण कर लिया। तब तक गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक गांव के ही किसान श्यामनरेश गुप्ता का रखा पुआल जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad