Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मातम में बदली होली की खुशियां, दो हादसों में चार लोगों की मौत, एक घायल

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। लालगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्गों पर दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी। 
राजमार्ग 135 बामी पेट्रोल पंप के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हुए। घायल गगहरा कला निवासी लालजी (30),  बृजलाल (28) और मिर्जापुर आवास विकास कॉलोनी के रणजीत (30) व मिर्जापुर कतवारू का पुरा के राजकुमार (50) को घायलावस्था में ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां चिकित्सक ने लालजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रणजीत की एंबुलेंस से ले जाते समय मौत हो गई। तीसरे घायल राजकुमार को वाराणसी ट्रेन ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई।
इसी प्रकार लालगंज दीपनगर मार्ग पर लाली माटी गांव के डिवाइडर से टकराकर दूबार खुर्द निवासी अनिल (25) की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad