प्रयागराज (राजेश सिंह)। नगर के लोकनाथ में दूसरे दिन भी जमकर होली खेली जा रही है। दो दिवसीय होली समारोह के दूसरे दिन रंगों का त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज के लोकनाथ चौराहे पर एकत्र हुए। यहां एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान जमकर मस्ती की। डीजे पर डांस किया। आज पुलिस कर्मी भी होली खेल रहे हैं।