Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: लापता बालकों को पुलिस ने छः घंटे में किया सकुशल बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के थाना खीरी पुलिस द्वारा लापता चार बालकों को छः घन्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया। 
थानाध्यक्ष खीरी आशीष सिंह, दरोगा सोन्जीत यादव व दरोगा अम्बेश कुमार मिश्रा ने खीरी पुलिस द्वारा लापता चार बालक अतीश पुत्र इन्दल निषाद, खुशी पुत्री अशोक निषाद, आशमा पुत्री अशोक निषाद, नैना पुत्री सुरेश कुमार समस्त निवासीगण ग्राम पिपरांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज को मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र छः घण्टों में ही 20 मार्च 2025 को संगम नोज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज से सकुशल बरामद किया गया।
बताया गया कि 20 मार्च 2025 को वादी इन्दल निषाद पुत्र स्व0 लाहूर निवासी ग्राम पिपरांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज द्वारा लिखित तहरीर दिया कि मेरे बड़े पुत्र अतीश उम्र लगभग 13 वर्ष के साथ उसका छोटा भाई सतीश उम्र करीब 09 वर्ष व खुशी उम्र करीब 13 वर्ष व आशमा उम्र करीब 11 वर्ष पुत्रीगण अशोक निषाद व नैना पुत्री सुरेश कुमार उम्र करीब 11 वर्ष को साथ लेकर 19 मार्च 2025 को सुबह लगभग 7 बजे महुआ बीनने जाना, समय करीब 11.00 बजे दिन में सतीश का घर वापस आ जाना तथा अतीश पुत्र इन्दल निषाद, खुशी पुत्री अशोक निषाद, आशमा पुत्री अशोक निषाद, नैना पुत्री सुरेश कुमार समस्त निवासीगण ग्राम पिपरांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज के घर वापस न आने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना वाले दिन से ही गुमशुदा बालकों को लगातार टीम बनाकर तलाश व सुरागरसी पतारसी की जा रही थी ।    
जिसके क्रम में थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा बालक अतीश पुत्र इन्दल निषाद उम्र लगभग 13 वर्ष, खुशी पुत्री अशोक निषाद उम्र करीब 13 वर्ष, आशमा पुत्री अशोक निषाद उम्र करीब 11 वर्ष, नैना पुत्री सुरेश कुमार उम्र करीब 11 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम पिपरांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज को परिजनों के मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र छः घण्टों में ही 20 मार्च 2025 को संगम नोज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज से बरामद कर के थाना हाजा लाया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदशुदा बालकों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे पापा ने हमे पढ़ने के लिए डाट लगाई थी। इसलिए हम सभी गुस्सा होकर संगम नोज दारागंज चले गए थे। वही पर पुलिस ने हमे ढूंढ लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad