Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

साढ़े छः करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, चकमा देकर बदमाश ने सिपाही को मारी गोली

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के कटरा कोतवाली, राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साढ़े छह करोड़ की हेरोइन के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कटरा कोतवाली पुलिस ने बीती रात तुलसी चौक स्थित मोहल्ले में दबिश देकर हेरोइन तस्कर नन्हे कसेरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उसके पास से साढ़े छह करोड़ की हेरोइन बरामद की गई। 
गिरफ्तारी के बाद तस्कर नन्हे कसेरा ने पुलिस को और मादक पदार्थ बरामदगी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उसके बताए गए स्थान पर यानी राजगढ़ ले गए। वहां मादक पदार्थ तो नहीं मिला। 
मादक पदार्थ के स्थान पर नन्हे कसेरा असलहा छुपा कर रखा था। उसने असलहे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। पुलिस टीम में जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ गया। घायल सिपाही व तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad