Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गेहूं की मड़ाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जमीन के विवाद में बुधवार देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की, जिसमें पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है।

बताया गया है कि खीरी थाना क्षेत्र के कैथवल और कुडुरी गांव की सीमा पर बुधवार रात खलिहान में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रहे 52 वर्षीय किसान कमलेश प्रसाद मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि बुधवार रात लगभग 11 बजे खलिहान में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कराते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी।


इससे कमलेश जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। तब खलिहान में मड़ाई के काम में लगे मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दी। करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची खीरी पुलिस ने छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुडुरी गांव का कुछ हिस्सा खीरी थाने की सीमा के भीतर है लेकिन विवाद वाली जगह मध्य प्रदेश में आती है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा गया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने किसान की गोली मारकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर जाँच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad