Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी गोली, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर हंडिया थाना क्षेत्र के हुलासपुर लाक्षागृह गांव में शुक्रवार को आई बरात में देर रात द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बारात देख रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान किशोर को देखकर घराती और बराती पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। हुलासपुर लाक्षागृह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बेटी काजल की शादी हंडिया थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी गणेश पांडेय के बेटे धीरज कुमार के साथ तय थी।
शुक्रवार को बरात हुलासपुर लाक्षागृह पहुंच गई। रात 10 बजे के करीब बराती जनवासे से द्वारचार के लिए निकले थे। अपने रिश्तेदार के घर आया भेलसी हंडिया गांव निवासी राम जी मिश्र का बेटा प्रिंस मिश्र उर्फ कृष्णा मिश्र (15) वर्ष खड़ा होकर बरात देख रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे अंकित मिश्र निवासी हरिहरपुर की बंदूक से निकली गोली किशोर के हथेली और जाघ में धंस गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया उपरदहां ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालत गंभीर देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोशन कुमार मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपी के तलास में जुट गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जान से मारने की नियति से किशोर पर फायरिंग की गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad