Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम योगी ने यूपी को बनाया सबसे सुरक्षित, सबसे प्रगतिशील वाला ‘सर्वोत्तम प्रदेश’: डॉ. राजेश्वर सिंह

SV News

डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ प्रस्तुत की योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की प्रगति की अद्वितीय गाथा

25 करोड़ प्रदेशवासियों की प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली को समर्पित है योगी सरकार: डॉ. राजेश्वर सिंह

बीमारू राज्य की छवि से निकलकर उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण और आर्थिक महाशक्ति बनने में निभा रहा अग्रणी भूमिका:  डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ (दिवाकर सिंह)। हर विषय पर अपनी स्पष्ट, निर्भीक और प्रखर राय रखने वाले सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए। एक्स के माध्यम से जारी अपने प्रभावशाली और तथ्यात्मक संदेश में डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अद्वितीय, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक अविश्वसनीय परिवर्तन की गाथा लिखी है और एक बीमारू राज्य की छवि से निकलकर भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने का गौरव प्राप्त किया है। आगे डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया:

उत्तर प्रदेश की प्रगति की गाथा योगी सरकार की उपलब्धियां: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक अविश्वसनीय परिवर्तन की गाथा लिखी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2017 में ₹12.75 लाख करोड़ से बढ़कर ₹27.5 लाख करोड़ हो गई है, और प्रति व्यक्ति आय ₹46,000 से बढ़कर ₹1,24,000 हो गई है।

विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास

डॉ. सिंह ने बताया कि विदेशी निवेश में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है, जो 2000 से 2017 के बीच ₹3,300 करोड़ तक ही था, वो 2017 से 2024 के बीच बढ़कर ₹14,808 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के संदर्भ में प्रदेश में लगभग 13,000 उद्योग थे, जो अब बढ़कर 26,900 से अधिक हो गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेसवे क्रांति

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे चालू हैं और 11 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के पूरा होने पर उत्तर प्रदेश देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 55% हिस्सा संभालेगा।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और वित्तीय नेतृत्व

डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में उल्लेखनीय प्रगति की है, और प्रदेश ने 14वें स्थान से छलांग लगाकर अब देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के अनुसार देश में प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में उत्तर प्रदेश का 16.2% का अग्रणी योगदान है।

पूंजी बाजार में भी प्रभावी उपस्थिति

पूंजी बाजार में भी प्रदेश की मजबूती दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 132 कंपनियाँ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं, जिनकी कुल बाजार पूंजी ₹3.68 लाख करोड़ से अधिक है।

उत्तर प्रदेश की भविष्य की संभावनाएं

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत की पहली $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने, वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में उभरने और न्यू इंडिया के चमकते चेहरे के रूप में दुनिया में अपनी पहचान स्थापित करने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, और प्रदेश अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर दृढ़तापूर्वक अग्रसर है। साथ ही विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी नागरिकों से इस परिवर्तन यात्रा में सहभागी बनने और उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपने सक्रिय योगदान का आह्वान भी किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad