Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : राजेश शुक्ला

 

sv news

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि ननिहाल में नेता गिरी नहीं होती

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। गुरुवार को क्षेत्र के जनवार गांव में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल का वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी के आवास पर भव्य स्वागत हुआ। 

गौरतलब हो कि जनवार गांव में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल का ननिहाल हैं। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे थे। ननिहाल पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ने सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तो वरिष्ठ समाजसेवी सिद्धांत तिवारी व चंदन तिवारी ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

sv news

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। श्री शुक्ल ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी, कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि जनवार गांव से मेरा दिली नाता है बचपन में मैं यहां पला बढ़ा हूं क्योंकि यह मेरा ननिहाल है और ननिहाल में नेता गिरी नहीं होती। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

विहिप जिला अध्यक्ष का सिद्धांत तिवारी व चंदन तिवारी ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

उक्त अवसर पर महेश तिवारी, अमरेश तिवारी, शमि शुक्ला, प्रेम तिवारी, सतीश तिवारी, हेमंत तिवारी मुन्ना,डबल तिवारी, रोहित तिवारी टिंकू उपाध्याय, सुरेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी,शंभू केसरी,अखिलेश अवस्थी,राजीव मणिनाथ तिवारी,सोमू शुक्ला,शैलेश पाण्डेय, आशीष पटेल, सुधारक शुक्ला, सेवालाल पटेल विष्णु शुक्ला श्याम मिश्रा, दिवाकर राहुल मिश्रा प्रदीप पांडे राम मनोहर लोहिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad