Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हाईस्कूल में फेल होने पर परिजनों ने डांटा, छात्र ने चुना मौत का रास्ता

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। हाई स्कूल में फेल होने पर परिजन की डांट के बाद मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर शुक्रवार की शाम पहुंचे छात्र ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक उसकी लाश नहीं मिली थी। 
मिली जानकारी के अनुसार भदोही जिले के खम्हरिया निवासी ध्रुव यादव (17) पुत्र अशोक यादव अपनी बहन के यहां जयरामपुर (भदोही) में रह पढ़ाई कर रहा था। छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में फेल होने पर वह बहन के घर पहुंचा। फेल होने पर बहन ने डांटा तो वह घर से गंगा नदी में कूद जाने की बात कहकर निकल गया। ऑटो में बैठकर वह शास्त्री पुल पर पहुंचा। राहगीरों के अनुसार, वह ऑटो में बैठकर आया था। अपना चप्पल सड़क के किनारे उतारा। जब तक लोग समझ पाए तब तक उसने शास्त्री पूल से गंगा में छलांग लगा दिया। पीछे से उसकी बहन भी बस से आई। उसने भाई का चप्पल देखकर पहचान किया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से खोजने में लगी रही। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में फेल होने पर गंगा में लगाई छलांग। गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad