नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।
अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है। काफी देर बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। किशोर कहां का है और किसके साथ आया है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।
अरैल गंगा घाट पर एक किशोर अपने कुछ साथियों के साथ गंगाजल के अंदर के पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। किशोर के डूबते हुए उसके साथी वहां से भाग गए। घाट पर मौजूद घाटियों ने बताया कि किशोर सड़वा कॉलोनी का रहने वाला है। किशोर के डूबे एक घंटा से अधिक हो गया है, लेकिन अभी तक घाट में उसके परिचित या परिजन कोई भी नहीं पहुंचे हैं।