Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आसमान से बरसी आग, घरों में दुबके रहे लोग, गर्मी का सितम जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के पहले ही आसमान से आग बरसने लगती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 5 सेंटीग्रेट कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में भी चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को चैन नहीं ले दे रही हैं। गर्मी के सितम के चलते शुक्रवार को आठ लोग लू की चपेट में आ गए। हालांकि, इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20, 22 और 23 मई को बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शनिवार को को हीटवेव की वजह से आधा दर्जन से अधिक मरीज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल और एक मरीज मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। इन मरीजों को सिर चकराने, गला सूखने, मिचली, पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। दूसरी तरफ तेज धूप व गर्मी की वजह से दोपहर एक बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पुराने शहर की चहल पहल शाम चार बजे के बाद देखने को मिली। वहीं, हीटवेव को देखते हुए कॉल्विन अस्पताल में अगल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकाें की टीम का गठन किया गया है, जो दिन के साथ रात में भी वार्डों का निरीक्षण करेंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad