Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नमाजियों ने प्रयागराज में मस्जिद के बाहर लगाए भारतीय सेना के जयकारे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चौक स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर भारत और भारतीय सेना की सलामती की दुआ मांगी गई। साथ ही भारतीय सेना के अद्भुत साहस, पराक्रम और गौरव की सराहना करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई की सराहना की गई। जुमे की नमाज अदा करने के बाद भारतीय सेना जिंदाबाद, जय जवान जय भारत, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। नमाजियों ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। सेना ने जिस साहस के साथ पाकिस्तान पर कार्रवाई की है वह बहुत ही अद्भुत पराक्रम है।
पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुस्लिम नमाजियों ने भारतीय सेना को बधाई दी। जुमे की नमाज के बाद चौक स्थित जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में जुटे मुस्लिम नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा करने के बाद भारतीय सेना जिंदाबाद, जय जवान जय भारत, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान भारत और भारतीय सेना की सलामती की दुआ मांगी। मुस्लिमों ने भारतीय सेना के अद्भुत साहस, पराक्रम और गौरव की सराहना करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई की सराहना की। हसीब अहमद ने कहा की भारतीय सेना ने आतंवादियों को मुंहतोड़ जवाब देकर पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा को शांति पहुंचाने का काम किया है। कहा कि आतंकवाद को कडा जवाब देना जरूरी था ताकि उनके हौसले परस्त हो सके।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad