Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News


हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता मिला शव

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। हॉस्टल के कमरे में उसका शव छत के पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र स्वामी विवेकानंद (एसवीबीएच) हॉस्टल में रहता था। मृतक का नाम निकेश कुमार रोहिदास है। निकेश मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जिला जाजगीर स्थित गांव ग्राम सेनेरिया का रहने वाला था। बीटेक प्रथम ईयर में सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ता था। अब तक की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिछले कुछ माह से वह मेधा हॉस्टल कमरा नंबर 101 में रहता था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad