Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस चौकी के सामने हुई फायरिंग में 20 पर मुकदमा दर्ज, चार हुए थे घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जमीन के विवाद को सुलझाने को लेकर बृहस्पतिवार को मामा भांजा पुलिस चौकी के पास दो पक्षों के विवाद के बाद हुई फायरिंग में मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ के 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग व मारपीट के दौरान चार लोग घायल हुए थे। 
एक पक्ष से नैनी थाना क्षेत्र के ओम शांतिपुरम मुहल्ला निवासी शिवम दुबे की तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम मामा भांजा चौकी पर अपने सीनियर अधिवक्ताओं के साथ जमीन के मामले में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नैनी थाने का एक हिस्ट्रीशीटर अपने 10-12 साथियों के साथ पहुंचा और अधिवक्ताओं को टारगेट कर फायरिंग करने लगा। गिट्टी व छर्रा लगने से कई लोग घायल हो गए थे। दूसरे तरफ पक्ष से नैनी थाना क्षेत्र के ददरी निवासी पीयूष मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ ददरी तालुका नौगंवा में रिश्तेदार जान्हवी पांडेय के प्लांट पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला उर्फ अंशु, निर्भय द्विवेदी अपने कई साथियों के साथ बाउंड्री तोड़ रहे थे। दूसरे पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। पुलिस दोनों पक्ष को लेकर मामा भांजा चौकी ले गई, जहां वेद प्रकाश फायरिंग करने लगा, जिससे पीयूष मिश्रा, शैलेश मिश्रा, आशीष मसीह घायल हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप से वे बच सके। मामले में पुलिस ने एक पक्ष से रानू तिवारी व एक दर्जन अज्ञात व दूसरे पक्ष से करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला, निर्भय द्विवेदी अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 
मामा भांजा चौकी के पास फायरिंग करने के बाद एक पक्ष की ओर से मामा भांजा तिराहे पर फायरिंग की गई, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी की गई थी। मामले को लेकर बाजार वालों की मानें तो इस दौरान पुलिस कर्मी खुद को बचाते नजर आए। सूचना पर बीस मिनट बाद फोर्स पहुंची लेकिन तब तक सभी वहां से जा चुके थे। वहीं गोली चलने के कारण घायल हुए लोगों ने पास ही अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया था। घटना के बाद पहुंचे डीसीपी यमुना नगर ने आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर कई टीमों को रवाना किया, लेकिन तत्काल में आरोपी फरार हो चुके थे।
घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष से कई लोग थाने पहुंच गए। यहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर और अन्य थाने की फोर्स मौके पर पहुंची, विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से लोगों को हटाया। इस दौरान अधिवक्ता आकाश मिश्र भी घायल हो गए थे। वहीं पुलिस ने सड़क से गुजर रहे लोगों को आस-पास मौजूद लोगों को भी लाठी पटककर भगाया। कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ ही इस बीच अभद्रता की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad