Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर थाने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद रेवती रमण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थाने में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की सूचना पर पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवार रेवती रमण सिंह थाने पहुंचे। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी थाने पहुंच नारेबाजी करने लगे। 
पता चला कि मुंगारी टोल टैक्स प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों और कुछ क्षेत्रीय लोगों में विवाद हो गया। विवाद के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख करछना के कुछ लोगों को पुलिस थाने उठा ले गई। जिससे कार्यकर्ताओं का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सूचना पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर थाने पहुंच गए। उनके साथ भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव व सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे हैं और समझाने-बुझाने का काम किया गया।


यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थाने के मुंगारी टोल प्लाजा पर बीती रात लगभग 10:30 बजे पार्टनरशिप के विवाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख करछना पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटे रहे। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख पक्ष से और टोल प्लाजा कर्मियों से विवाद हो गया। जिससे विवाद दोनों पक्षों में बढ़ने लगा। जिस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने लेकर चले आए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad