Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज पुलिस ने की चोरी की बाइकों से छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़

SV News

आठ दोपहिया वाहन के साथ छह गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में चोरी की बाइकों से छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार सोने की चेन, चार मोबाइल फोन भी मिले हैं। सिविल लाइंस, धूमनगंज, पूरामुफ्ती और कैंट पुलिस की ओर से चलाई गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह भंडाफोड़ हुआ है। यह आरोपी जनपद सहित आसपास के जनपदों में चेन स्नेचिंग, लूट, बाइक चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते थे। इन लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। अधिकारियों ने शनिवार को आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान एडीसीपी सिटी अभिजीत कुमार मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad