Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: फौजी की पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान, मोबाइल की जांच कर रही पुल‍िस

SV News
सांकेतिक फोटो 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। न्यू कैंट कॉलोनी में रहने वाले फौजी आशीष कुमार घोष की 25 वर्षीय पत्नी सुष्मिता घोष ने फंदे पर लटककर जान दे दी। खबर पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार वाले भी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
बताया गया है कि कैंट थाना क्षेत्र के न्यू कैंट कालोनी निवासी आशीष कुमार फौजी हैं। वह बाहर ड्यूटी करते हैं। कालोनी में उनकी पत्नी सुष्मिता घोष छोटी बच्ची के साथ रहती थी। सोमवार रात देर रात सुष्मिता फंदा बनाकर लटक गई। मंगलवार को घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad