Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ग्रीष्मकालीन सत्र में योग शिविर का आयोजन, दिया गया प्रशिक्षण

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। बुधवार को भारतीय मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय पर ग्रीष्मकालीन सत्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उक्त संस्था द्वारा लगातार पिछले 10 वर्षों से मानव समाज के शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को संस्था के अध्यक्ष तथा योग तथा एक्यूप्रेशर के द्वारा इलाज करने वाले कमल नारायण सिंह द्वारा लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज इस भौतिकवादी युग में रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों के व्यस्ततम जीवन शैली के कारण वह स्वास्थ्य पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जितना की देना चाहिए। जिसके कारण बुजुर्ग तो छोड़िए बच्चे तक प्रभावित हो रहे हैं। आज बच्चे खेल कूद के बजाय मोबाइल में ज्यादा समय दे रहे हैं। जिससे वह तमाम तरह के रोग अपने आप पाल ले रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। उन्होंने सबको योग का महत्व समझाते हुए कहा कि भारत में आदिकाल से ही योग का महत्व रहा है। किंतु पिछले कुछ वर्षों से लोगों ने योग को भुला दिया। जिसके परिणाम स्वरूप आज घर-घर में तमाम तरह की बीमारियों से लोग ग्रस्त हो गए हैं। इसलिए सबको योग को अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। तभी वह सुखी तथा स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad