Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीडीओ ने विकासखण्ड का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखण्ड बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया। जिससे हड़कंप मच गया। सीडीओ ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई और निरीक्षण किया। 
बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह द्वारा विकास खंड बहादुरपुर का भ्रमण कर विकास खंड परिसर, कार्यालय व्यवस्था तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यालय के अभिलेखों, कार्मिक उपस्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एवं स्वच्छ भारत मिशन आदि के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से क्रियान्वित किया जाए एवं आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने हेतु तत्परता से कार्य किया जाए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad