Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में देर रात मारपीट के बाद फायरिंग

sv news


कारोबारी के हाथ में लगी गोली, कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में देर रात कार खड़ी करने को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग की गई। गोली चलने से एक कारोबारी जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही। घटना शहर के धूमनगंज इलाके में हुई।

जयंतीपुर इलाके में एक मैरिज हाल के पास सोमवार देर रात बड़ी घटना हो गई। मैरिज हाल के सामने कार पार्क करने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद गोली चल गई। बताते हैं कि मारपीट के बाद लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। गोली लगने से एक कारोबारी जख्मी हो गया। जख्मी युवक को एसआरएन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

जयंतीपुर में रहने वाले महेंद्र सिंह का मकान मैरिज हाल के पास है। सोमवार रात वाहनों को इधर-उधर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। महेंद्र के घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ। महेंद्र ने विरोध किया जिस पर कार सवार उलझ गए। मारपीट के बाद महेंद्र को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी। दूसरे गोली मारी तो महेंद्र हट गए।

धूमनगंज इस्पेक्टर अमरनाथ राय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक के बारे में पूछा तो पता चला कि उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया है। इस बारे में इंस्पेक्टर अमरनाथ राय का कहना है कि घर के सामने कार पार्किंग को लेकर घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad