Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शंखनाद धुन के बीच श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से निकाली गई भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शुक्रवार को मेजारोड में मानस प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में धूमधाम से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव निकाली गई। रथ यात्रा से पूर्व मानस मंदिर प्रांगण में कथा के बाद पूजा-अर्चना की गई। रथयात्रा महोत्सव के मौके पर सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। जिसमें मानस परिवार एवं सभी भक्त पीले वस्त्रों में थिरकते हुए जा रहे थे। जो शोभा देखते ही बन रही थी।

SV News

मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी मानस प्रचारिणी समिति व विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय व विजयानंद उपाध्याय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। समिति के सदस्यों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। रथयात्रा महोत्सव श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से निकलकर पावर हाउस स्थित भगवान शिव के मंदिर होते हुए कोरांव रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर पंहुचा जहां रास्ते में व्यापारियों द्वारा भक्तों को जलपान कराया गया और विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा व भक्तों का स्वागत किया गया।

SV News

पूरे रास्ते भक्तों द्वारा हाथों से रथ को खींचना विशेष आकर्षण रहा। भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए भक्त रथयात्रा महोत्सव में चल रहे थे। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान जिले में हमेशा से सामाजिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता फैलाने वाले प्रयागराज के चर्चित समाजसेवी दुकान जी भी शामिल हुए। वह 'सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम' व 'पर्यावरण प्रदुषण' व 'स्वच्छ गंगा बनाने' की लिखी हुई तख्ती लेकर चल रहे थे और लोगों को ज्यादा से पेड़ लगाने के लिए भी जागरूक किया।

SV News

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कोतवाल मेजा राजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम रथयात्रा में मुस्तैद रहे। रथयात्रा के दौरान मेजा पुलिस ने यातायात व्यवस्था भी बनाए रखा।

SV News

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्नन शुक्ला, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा, अधिवक्ता अभिषेक तिवारी टिंकू, वरिष्ठ समाज सेवी सिद्धांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, यमुनापार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, नाथु गुप्ता, महामंत्री ओपी पांडेय, बाबा तिवारी (सर्वेश), पंकज तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी दिलावर सिंह, दिनेश तिवारी, हौसला शुक्ला, प्रभाशंकर रिंकू ओझा, लोलारक शुक्ला, मनीष उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, विनय शुक्ल, शिवम शुक्ला, शमी शुक्ला, राजीव तिवारी, अनीश मिश्रा सोनू, रजनीकांत शुक्ला, विनय शुक्ला बिटानू सहित कई विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व समाजसेवी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad